फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh government encourage handicrafts and handlooms in State

हिमाचल में हस्तशिल्प और हथकरघा को देंगे प्रोत्साहन

Mon, 21 Oct 2019 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh government encourage handicrafts and handlooms in State
हिमाचल प्रदेश सरकार

हिमाचल में नए उद्योगों के साथ हस्तशिल्प और हथकरघा को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। हस्तशिल्प और हथकरघा से अधिकांश ग्रामीणों को जोड़कर उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और जनजातीय जिलों में हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा दिया जाएगा। हस्तशिल्प और हथकरघा में उपयोग होने वाली मशीनों के अपग्रेडेशन के लिए भी सरकार मदद करेगी। 

विज्ञापन


हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ाना देने के साथ राज्य के हस्त शिल्पियों के कल्याण पर भी विशेष गौर होगा। केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय की योजनाएं लागू करने में सरकार अहम भूमिका निभाएगी। ये योजनाएं जिला उद्योग केंद्र, हिमाचल प्रदेश हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन, क्षेत्र से जुड़े उद्योगों और इससे जुड़ी सहकारी सभाओं के माध्यम से चलाई जाएंगी। उद्योग विभाग ऐसे प्रोजेक्टों के लिए दो करोड़ या 75 फीसदी राशि में से जो कम होगी, वह दी जाएगी। यह लाभ पांच साल तक मिलेगा। 
विज्ञापन


हस्तशिल्प और हथक रघा को यूं देंगे बढ़ावा 
प्रदेश में हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी अपग्रेडेशन, ब्रांडिंग, गुणवत्ता प्रमाणपत्र, आसानी से कच्चा माल उपलब्ध कराना और कच्चा माल वाजिब दाम में दिलाना शामिल हैं। बाजार मांग को देखते हुए डिजाइन तैयार कराना और प्रतिष्ठित संस्थानों की मदद लेना, देश-विदेश के बाजारों में बदलाव दो भांपते हुए वस्तुएं तैयार कराना प्रमुख है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक्रो, लघु और मध्यम उद्योगों के लाभ मिलेंगे
सरकार ने नई औद्योगिक नीति में प्रावधान किया है कि जो लाभ, प्रोत्साहन और सुविधाएं नए माइक्रो, लघु और मध्यम उद्योगों को लाभ दिए जा रहे, वही लाभ इनको भी देगी। ये लाभ लेने के लिए उद्योग विभाग के पास पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। राष्ट्रीय हैंडलूम विकास निगम के माध्यम से खरीदे जाने वाले धागे  पर कुल लागत का दस फीसदी उपदान दिया जाएगा। जीआई मार्क, वूल मार्क, हैंडलूम मार्क और इंडियन हैंडलूम मार्क के प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए खर्च राशि लौटाई जाएगी। 


ऑनलाइन सेल कंपनियों के कमीशन का 50 फीसदी लौटाएंगे
ऑनलाइन सेल कंपनियों को दिए जाने वाले कमीशन की पचास फीसदी राशि निवेशकों को लौटाई जाएगी। एक लाख से अधिक की राशि का सालाना भुगतान किया जा सकेगा। कंपनी अपनी वेबसाइट से माल बेचेगी तो साठ फीसदी राशि लौटाई जाएगी। यह राशि अधिकतम दो लाख रुपये तक मिलेगी। सेल, मेलों में मार्केटिंग के लिए स्थान लेने में कुल खर्च की साठ फीसदी राशि वापस मिलेगी। सरकारी स्थान लेने पर अधिकम 10 से 15 हजार की राशि ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed