फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Government Declare Two Day State Mourning For Arun Jaitley Death

अरुण जेटली के निधन पर हिमाचल प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक

Mon, 26 Aug 2019 11:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Aug 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Government Declare Two Day State Mourning For Arun Jaitley Death
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर हिमाचल सरकार ने 25 और 26 अगस्त को दो दिन राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अतिरिक्त दो दिन किसी भी प्रकार का आधिकारिक समारोह नहीं होगा। शनिवार को जेल विभाग ने रविवार को कंडा जेल में प्रस्तावित कारा जंक्शन कार्यक्रम पूर्व वित्त मंत्री के निधन के बाद स्थगित कर दिया था। 

विज्ञापन


इसी बीच, राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र ने एक महान नेता को खो दिया है। अरुण जेटली को देश के विकास में योगदान के लिए याद किया जाएगा। सांसद रामस्वरूप शर्मा, किशन कपूर, सुरेश कश्यप व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed