फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh four people have died from fever.

गांव में अनजाना खौफ, बस..मौत..मौत..मौत

Sun, 28 Sep 2014 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर Updated Sun, 28 Sep 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh four people have died from fever.

हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिला के दाया कुहंट पंचायत के सुंदराड़ी गांव में 48 वर्षीय अमर सिंह की रविवार सुबह तेज बुखार से मौत हो गई।

विज्ञापन


तेज बुखार से पीड़ित अमर सिंह को दो दिन पूर्व ही शिलाई अस्पताल में भर्ती किया था। बुखार न उतरने पर इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से पांवटा अस्पताल ले जाया जा रहा था।

मगर टिंबी के समीप रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिंता इस बात की है कि क्षेत्र में तेज बुखार से चार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

 
शिलाई अस्पताल के डा. इशान ने बताया कि रविवार सुबह तेज बुखार से पीड़ित अमर सिंह को पांवटा के लिए 108 की मदद से रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही इन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती

Himachal Pradesh four people have died from fever.

उन्होंने बताया कि रविवार को भी तेज बुखार से पीड़ित अस्पताल में भर्ती अन्य ग्रामीणों में शिलाई निवासी कमला देवी (40), आशा (36), प्रियंका (19), प्रोमिला (17), बसंती (33), कमला (30), छूछा राम (70), पुनिया राम (65) आदि शामिल हैं। इन्हें नियमित दवाइयां दी जा रही हैं। इसकी जानकारी बीएमओ को भी दी जा रही है।  

उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी नाहन डा. हरमोहिंदर सिंह ने कहा कि यदि क्षेत्र में एक माह के भीतर चार लोगों की तेज बुखार से मौत हुई है तो इसकी रिपोर्ट क्षेत्र के बीएमओ से तत्काल तलब की जाएगी। गांव में मेडिकल टीम भेजी जाएगी।

एक महीने में इन लोगों की हुई मौत

Himachal Pradesh four people have died from fever.

शिलाई क्षेत्र के कांडो भटनोल पंचायत के पारली गांव निवासी निम्मो देवी (42) और झकाडों पंचायत के अनिल कुमार (38), धारवा गांव के सुंदर सिंह के पुत्र अंकित (5) और रविवार को सुंदराड़ी गांव के अमर सिंह की एक माह के भीतर तेज बुखार से मौत हो चुकी है।

लगातार तेज बुखार से हो रही मौतों से स्‍थानीय लोग खौफ में हैं। यही वजह है कि थोड़े से बुखार की शिकायत होने पर वह लोगों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

मगर अभी तक स्वास्‍थ्य महकमा इस बुखार की पहचान नहीं कर पा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में स्क्रब टायफस के मामले भी सामने आ रहे हैं। जानकार कहीं न कहीं इस बुखार को स्क्रब टायफस भी मान रहे हैं। मगर पुख्ता टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही इसके सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed