फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Elementary Education Department proposal of seven thousand jobs recruitment

सात हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगा शिक्षा विभाग, निदेशालय ने भेजा प्रस्ताव

Sun, 27 Oct 2019 11:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Oct 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Elementary Education Department proposal of seven thousand jobs recruitment
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो)

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सात हजार बहुउद्देशीय कर्मचारियों की भर्ती होगी। अंशकालिक जलवाहकों के पद डाइंग काडर होने से सरकार ने यह फैसला लिया है। बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों से स्कूलों में विभिन्न तरह के काम लिए जाएंगे। मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने यह प्रस्ताव भेजा है। यह जलवाहक के अलावा हर तरह का काम करेंगे। 

विज्ञापन


विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकाघाट के भाजपा विधायक कर्नल इंद्र सिंह के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया था कि हिमाचल के स्कूलों में अंशकालिक जलवाहकों को लगाने की पॉलिसी 1991-92 से है। 14 साल से कर्मचारियों को नियमित करने की नीति है।

विज्ञापन

जिन लोगों को नियमित कर दिया जाता है, उनके पद खुद ही समाप्त हो जाते हैं। ये भर्तियां नियम 12 के अनुसार की जा रही थीं, लेकिन 15 मई 2015 के हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद नियम 12 निकाल दिया गया था। अंशकालिक जलवाहकों के पद डाइंग काडर हैं।

इन पदों को केवल वहीं भरा जा रहा है, जहां किन्हीं कारणों से इनकी रिक्तियां हैं। इसी कड़ी में अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला लिया है। संभावित है कि अगले माह होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसको मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed