फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh election 2022 JP Nadda returned to delhi

हिमाचल विस चुनाव: प्रदेश भर का चुनावी फीडबैक लेकर दिल्ली लौटे नड्डा, महेश्वर के साथ बंद कमरे में की चर्चा

Tue, 01 Nov 2022 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Nov 2022 10:41 AM IST
सार

जेपी नड्डा ने जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से उन्होंने अलग से बंद कमरे में लगभग आधा घंटे तक मंत्रणा की।

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 JP Nadda returned to delhi
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल को जीतना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। रविवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति के काजा में जनसभा करने के बाद नड्डा ने रात्रि ठहराव कुल्लू में किया। वह कुल्लू में अपनी बुआ के घर में रुके थे, जिसे नड्डा अपना दूसरा घर मानते हैं। वह रात 12:00 बजे तक प्रदेश भर का फीडबैक लेते रहे। उन्होंने प्रदेश के कई नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठकें कीं और पूरे राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी ली। वह सोमवार को दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन


इससे पहले नड्डा ने कुल्लू के एक होटल में जिला भाजपा संगठन के साथ आनी, बंजार, कुल्लू और मनाली के मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले के सभी नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया। बताया जा रहा है कि नड्डा ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे नेताओं से होने वाले नफा नुकसान पर भी मंडल अध्यक्षों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन


संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में और तेजी लाने का आह्वान किया। नड्डा ने जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से उन्होंने अलग से बंद कमरे में लगभग आधा घंटे तक मंत्रणा की। इसके बाद वह जिला मुख्यालय के गांधीनगर स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचे। यहां देर रात तक सूबे की चुनावी राजनीति पर फोन से जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed