{"_id":"633e82df0667a25b7e5a76b3","slug":"himachal-pradesh-election-2022-bjp-candidate-from-kasumpti-assembly-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: कसुम्पटी सीट से प्रतिभा की भाभी पर फिर दांव खेल सकती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: कसुम्पटी सीट से प्रतिभा की भाभी पर फिर दांव खेल सकती है भाजपा
Thu, 06 Oct 2022 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
कसुम्पटी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का वर्चस्व तोड़ने के लिए भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की भाभी विजय ज्योति सेन पर फिर से दांव खेल सकती है। हालांकि भाजपा टिकट चाहने वालों की लंबी फेहरस्ति है लेकिन कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के भाजपा में शामिल न होने की अटकलों के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है।
कसुम्पटी विधानसभा में सर्वे के बाद भाजपा में कई नाम सामने आए हैं। इनमें विजय ज्योति सेन के अलावा पृथ्वी विक्रम सेन, गुड़िया सक्षम बोर्ड की अध्यक्ष रुपा शर्मा, पूर्व में प्रत्याशी रहे प्रेम ठाकुर, युवा नेता नरेश चौहान, जितेंद्र भोटका और नगर निगम के पूर्व उप महापौर राकेश शर्मा के नाम सामने आ रहे हैं। अब इन दावेदारों में सबसे सशक्त उम्मीदवार कौन होगा, इस पर भाजपा मंथन कर रही है।
कसुम्पटी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह लगातार दो बार जीत का परचम लहरा चुके हैं। कांग्रेस से सशक्त दावेदार के तौर पर एक मात्र अनिरुद्ध सिंह का नाम ही सामने आ रहा है। कांग्रेस इन पर ही दांव खेल सकती है। अनिरुद्ध सिंह का दावा है कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर आ चुका है लेकिन वह मना कर चुके हैं और कांग्रेस से ही चुनावी मैदान में होंगे। चुनाव में दो बार मात खा चुकी भाजपा इस बार पूरी ताकत के साथ सीट को अपने खाते में डालने का भरपूर प्रयास कर रही है।
दस साल से सीट पर कांग्रेस का है कब्जा
कसुम्पटी विधानसभा सीट पर 2012 से लेकर लगातार दो बार से कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह जीत दर्ज कर रहे हैं। उनकी सीट और क्षेत्र पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। कांग्रेस ने पहले से जीते विधायकों को ही टिकट आवंटन के संकेत दिए हैं, जिससे इस सीट पर फिर से अनिरुद्ध सिंह को ही कांग्रेस की ओर से चुनाव में उतारा जाना लगभग तय है। हालांकि इस सीट से कांग्रेस कार्यकर्ता बलदेव ठाकुर ने भी टिकट के आवेदन किया है।
कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इस बार भी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने को लेकर आश्वस्त हैं। वह जीत की हैट्रिक लगाने के लिए लगातार अपने कसुम्पटी क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच कर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।