{"_id":"6342dfc56536d93c8d535d39","slug":"himachal-pradesh-election-2022-and-model-code-of-conduct-in-himachal-after-13-october-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 13 अक्तूबर के बाद कभी भी लग सकती है आदर्श चुनाव आचार संहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 13 अक्तूबर के बाद कभी भी लग सकती है आदर्श चुनाव आचार संहिता
Mon, 10 Oct 2022 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:12 AM IST
सार
वर्ष 2017 में प्रदेश विधानसभा चुनाव 13 अक्तूबर 2017 को ही घोषित हुए थे। इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता 13 अक्तूबर को लगी तो उस वक्त तय हुआ कि मतदान 9 नवंबर और मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 13 अक्तूबर के बाद कभी भी आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। पिछली बार भी यह 13 अक्तूबर से लगी थी। इसके बाद नवंबर के पहले पखवाडे़ में मतदान की तिथि घोषित हो सकती है। राज्य में नवंबर में अगर मतदान करवाने के लिए देरी हो जाए तो विधानसभा चुनाव करवाने में दिक्कत आती है, क्योंकि यहां ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से लकदक हो जाते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2017 में प्रदेश विधानसभा चुनाव 13 अक्तूबर 2017 को ही घोषित हुए थे। इसके साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता 13 अक्तूबर को लगी तो उस वक्त तय हुआ कि मतदान 9 नवंबर और मतगणना 18 दिसंबर को होगी। उससे पहले वर्ष 2012 में तीन अक्तूबर को चुनाव की तारीख की घोषणा हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 अक्तूबर को प्रस्तावित चंबा रैली तक राज्य विधानसभा चुनाव की घोषणा संभावित नहीं लग रही है। इसके बाद ही यह आचार संहिता लग सकती है।
विज्ञापन