फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh congress protest in shimla on 3 November 2021

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है केंद्र की भाजपा सरकार

Thu, 02 Dec 2021 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Dec 2021 05:04 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि 12 दिसंबर को कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ दिल्ली में महंगाई हटाओ रैली करने जा रही थी। दिल्ली में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने गृह मंत्री के इशारे पर इसकी इजाजत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सीबीआई, आईबी का दुरुपयोग अपने विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh congress protest in shimla on 3 November 2021
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को दिल्ली में रैली निकालने की मंजूरी नहीं मिलने से नाराज प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार को राजधानी शिमला में प्रदर्शन करेगी। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है। राष्ट्रीय कांग्रेस ने अब रैली का स्थान दिल्ली से बदलकर जयपुर तय किया है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस से भारी संख्या में लोग जयपुर जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि 12 दिसंबर को कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, डूबती अर्थव्यवस्था के खिलाफ दिल्ली में महंगाई हटाओ रैली करने जा रही थी। दिल्ली में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने गृह मंत्री के इशारे पर इसकी इजाजत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सीबीआई, आईबी का दुरुपयोग अपने विरोधियों को दबाने के लिए कर रही है। यह लोकतंत्र की परंपरा के खिलाफ है। सुनियोजित रणनीति के तहत लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने स्वयं 11 चुनाव क्षेत्रों में सौ किलोमीटर पदयात्रा की है। इससे कार्यकर्ता का उत्साह बढ़ा है। इसके बाद सभी चुनाव क्षेत्रों में पदयात्रा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पिछले चार सालों में कुछ नहीं किया। अब कर्मचारियों को खाली बजट से खुश करने में जुटे हैं। राठौर ने पुलिस के मामले में कहा कि असंतोष की चिंगारी पर विचार करने की जरूरत है। यह सरकार की असफलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed