फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HIMachal Pradesh CM jairam thakur video conferencing with all district deputy commissioners

अब एक से दूसरे जिले में जाने पर भी रोक, सीएम ने सभी उपायुक्तों को दिए निर्देश

Sun, 29 Mar 2020 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Mar 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
HIMachal Pradesh CM jairam thakur video conferencing with all district deputy commissioners
- फोटो : अमर उजाला

कर्फ्यू के बीच विशेष पास और पैदल लोग अब एक से दूसरे जिले में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अंतरराज्यीय सीमाओं पर रोक के बाद अब एक से दूसरे जिले में जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक जिले से दूसरे जिले में आने-जाने और राज्य के बाहर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। जो लोग पहले ही राज्य में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित क्वारंटाइन केंद्रों में रखा जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि जो लोग विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं, उनके लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था की जाए। जिला प्रशासन सुनिश्चित करे कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे। उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों की सुविधा के लिए स्कूलों और डाइट भवनों में बनाए गए कैंपों में स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। फंसे हुए लोगों को उसी स्थान पर बने रहने के लिए भी प्रेरित करें।

विज्ञापन

प्रदेश के बाहर से और प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले में आए लोगों की पहचान करने के कार्य में पंचायती राज संस्थानों की सहायता ली जाए। दिल्ली और चंडीगढ़ में फंसे हिमाचलियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवनों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। हिमाचल भवनों में इन लोगों को भोजन और ठहरने की सुविधा देने के प्रयास किए जाएंगे। 

मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने उपायुक्तों से कहा कि लोगों के एक जिले से दूसरे जिले और बाहरी राज्यों से निर्गमन पर पूर्ण रोक लगाई जाए। इसके अतिरिक्त श्रमिकों और अन्य राज्यों के कर्मियों को भी प्रदेश के बाहर जाने के लिए नहीं कहा जाए और उन्हें शिविरों में ही रखा जाए।

पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा कि किसी भी अन्य राज्य से लोगों को लेकर आने वाले वाहनों को हिमाचल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, आरडी धीमान और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed