फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh civil defense members appointed by SDM in Panchayats of state

हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों में बनेगी सिविल डिफेंस की मजबूत ‘सेना’

Wed, 30 Oct 2019 11:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Oct 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh civil defense members appointed by SDM in Panchayats of state
फाइल फोटो

हिमाचल की हर पंचायत में सिविल डिफेंस की मजबूत ‘सेना’ बनेगी। यह भूकंप, बाढ़, आग और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से लड़ेगी। इस दल-बल के वार्डन पंचायत प्रधान होंगे, जबकि सिविल डिफेंस सदस्यों की नियुक्तियां एसडीएम करेंगे। हिमाचल में कुल 3226 ग्राम पंचायतों में सिविल डिफेंस के हजारों सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य है। हिमाचल सरकार के गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील होने के मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया है। अभी तक सिविल डिफेंस के सदस्यों की नियुक्तियां संबंधित जिलों के उपायुक्त और गृह रक्षा विभाग के कमांडेंट स्तर के अधिकारी करते थे। सिविल डिफेंस के सदस्यों से कोई भी संवाद सरकार या अन्य एजेंसियों को करना हो तो यह पंचायत प्रधानों के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान सिविल डिफेंस के सदस्यों के प्रशिक्षण की निगरानी करेंगे। आपदा की स्थिति में वे टीम को भी लीड करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार की ओर से जारी अधिसूचना की प्रति सभी प्रशासनिक सचिवों, उपायुक्तों, एसडीएम और पंचायत प्रधानों को जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed