फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh central university postponed offline exams

केंद्रीय विश्वविद्यालय: स्थगित कीं 27 से होने वाली परीक्षाएं, कोविड के मामले बढ़ने पर लिया फैसला

Sat, 15 Jan 2022 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Jan 2022 04:47 PM IST
सार

विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने अभी हाल ही में एक कमेटी गठित की है, जिसकी अधिसूचना जल्द ही की जाएगी। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर ही परीक्षा संबंधी फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
himachal pradesh central university postponed offline exams
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में कोरोना के चलते 27 जनवरी से ऑफलाइन ली जा रहीं परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूजी, पीजी के पहले, तृतीय और पांचवें सत्र की परीक्षाएं अभी ऑफलाइन करवाई जाएंगी या ऑनलाइन, इसका अभी शेड्यूल तय नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल तय करेगा। सीयू प्रशासन शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार दिसंबर 2021 से परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था।

विज्ञापन


उस समय हालात सामान्य थे। इसके चलते विवि जनवरी से ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने जा रहा था। अब कोविड के मामले बढ़ने पर संस्थान 26 जनवरी तक बंद करने पड़े। उसी की अनुपालना करते हुए हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि प्रशासन ने भी आगामी आदेशों तक 26 जनवरी तक संस्थान बंद कर दिया है। इसलिए परीक्षाओं को लेकर भी शेड्यूल तय नहीं है।
विज्ञापन


उधर, विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने अभी हाल ही में एक कमेटी गठित की है, जिसकी अधिसूचना जल्द ही की जाएगी। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर ही परीक्षा संबंधी फैसला लिया जाएगा। जो सरकार के दिशा-निर्देश होंगे, उसी के अनुसार परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा। कोविड के प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखते हुए परीक्षाएं ली जाएंगी या तिथि आगे तय की जाएगी, इसकी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed