फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh central university directions for free UPSC exam coaching

HPCU: निशुल्क कोचिंग बीच में छोड़ी तो विद्यार्थी से पूरी फीस वसूलेगा सीयू

Sat, 10 Sep 2022 01:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Sep 2022 01:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की योजना में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र सीयू में 100 सीटों पर यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग करवा रहा है।

विज्ञापन
himachal pradesh central university directions for free UPSC exam coaching
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की निशुल्क कोचिंग को अगर बिना अप्रूवल के छोड़ा तो सीयू प्रशासन अभ्यर्थी से कोचिंग का पूरा खर्च वसूलेगा। यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग प्राप्त करने से पहले अभ्यर्थियों को सीयू के पास एक शपथ पत्र भी देना होगा, जिसमें उन्हें कोर्स को बीच में न छोड़ने के लिए शपथ पत्र देना होगा। अगर 15 दिन तक अभ्यर्थी बिना किसी कारण के गैरहाजिर रहता है तो सीयू प्रशासन उस पर कार्रवाई अमल में लाएगा। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की योजना में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र सीयू में 100 सीटों पर यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग करवा रहा है। इसमें से 71 सीटों को भरा जा चुका है, जबकि शेष बची सीटों को भरने के लिए पुन: आवेदन मांगे गए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थी से संबंधित इन सीटों पर कोचिंग हासिल करने वाले अभ्यर्थी को सीयू प्रशासन के पास एक शपथ पत्र दायर करना होगा।
विज्ञापन


इस शपथ पत्र में उन्हें दर्शाना होगा कि यदि अभ्यर्थी बिना किसी ठोस कारण के निशुल्क कोचिंग के कोर्स को छोड़ता है तो उसे कोर्स की फीस का पूरा खर्च सीयू को लौटाना होगा। इसके अलावा बिना किसी अनुमति के 15 दिन तक कक्षा में गैर हाजिर रहने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ भी सीयू प्रशासन कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी वर्ग के लिए 100 सीटें
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय 100 सीटों पर अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग करवा रहा है। इस दौरान केंद्र सरकार के साथ एमओयू साइन किया गया है, इसमें अभ्यर्थी को एक शपथ पत्र सीयू प्रशासन के पास देना होगा, जिसमें कोचिंग को बीच में छोड़ने पर कोर्स का पूरा खर्च देने का जिक्र करना होगा। अगर अभ्यर्थी कोचिंग को बीच में छोड़ कर चला जाता है तो उससे पूरी फीस वसूल की जाएगी। - प्रो. प्रदीप कुमार, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर, सीयू 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed