फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh cabinet meeting today

कैबिनेट मीटिंग आज, नई भर्ती नीति पर लग सकती है मुहर

Fri, 08 Jul 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Jul 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh cabinet meeting today

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में शुक्रवार को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साक्षात्कार खत्म करने पर फैसला लिया जा सकता है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी। इस बैठक के लिए 60 प्रस्तावों का एजेंडा तैयार किया गया है।

विज्ञापन


शहरी विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और परिवहन महकमे से जुडे़ प्रस्तावों को भी शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के एजेंडे में शामिल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से इस संबंध में कई घोषणाओं पर मुहर लगाई जा सकती है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। हिमाचल मंत्रिमंडल ब्लॉक इंजीनियरों के लिए भी नीति बनाने को मंजूरी दे सकता है।

विज्ञापन

400 पदों को भरने की मिल सकती है मंजूरी

himachal pradesh cabinet meeting today
हिमाचल प्रदेश सरकार

इसके अलावा कई अन्य फैसले भी लिए जा सकते हैं। टेट पास जेबीटी शिक्षकों के लगभग 400 पदों को भरने पर भी हिमाचल मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। इनकी 50 फीसदी नियुक्ति बैच आधार और सीधे तौर पर हो सकती है। टीजीटी के 500 से ज्यादा पदों को भरने को भी मंजूरी मिल सकती है।

इसी बैठक में तीन नई उप तहसीलों का दर्जा बढ़ाकर तहसील किया जा सकता है। कई उप स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का दर्जा दिया जा सकता है। राज्य वन विभाग में 50 बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा 465 वन गार्डों की भर्ती को भी स्वीकृति दी जा सकती है। ये मंजूरी आरएंडपी नियमों के बदलने के बाद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed