{"_id":"645e1698c0fc0b7c790a9c33","slug":"himachal-pradesh-cabinet-meeting-on-17-may-2023-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट बैठक 17 मई को, लिए जाएंगे अहम फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट बैठक 17 मई को, लिए जाएंगे अहम फैसले
Fri, 12 May 2023 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 May 2023 06:27 PM IST
सार
मंत्रिमंडल की बैठक में वाटर सेस पर चर्चा के अलावा शिक्षा विभाग की तबादला नीति और स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने पर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 17 मई को दोपहर बाद तीन बजे होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में अहम फैसले लिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाल में यह बैठक होगी। संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में वाटर सेस पर चर्चा के अलावा शिक्षा विभाग की तबादला नीति, स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने और उपतहसीलों को अपग्रेड किए जाने पर फैसला हो सकता है। सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से विभागों के अधिकारियों के कैबिनेट एजेंडा तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन