{"_id":"69a7ce0b77c90b2142071503","slug":"himachal-pradesh-budget-will-be-presented-on-march-21-the-assembly-session-will-run-till-april-2-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh Budget 2026: 21 मार्च को पेश होगा हिमाचल प्रदेश का बजट, दो अप्रैल तक चलेगा विधानसभा सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh Budget 2026: 21 मार्च को पेश होगा हिमाचल प्रदेश का बजट, दो अप्रैल तक चलेगा विधानसभा सत्र
Wed, 04 Mar 2026 11:45 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:45 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 21 मार्च को ईद के अवकाश के दिन सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। बजट 30 मार्च को पास किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 21 मार्च को अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे। 30 मार्च को बजट पारित होगा। विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चलेगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार देर शाम इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि 18 मार्च से प्रदेश विधानसभा बजट सत्र फिर से आरंभ होगा। मुख्यमंत्री 21 मार्च को वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
23 से 25 मार्च तक बजट पर चर्चा और कट मोशन प्रस्ताव होगा। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को सदन में बजट पारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 18 और 19 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 31 मार्च को शासकीय और विधायी कार्य होंगे। इसी दिन गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। एक और दो अप्रैल को शासकीय और विधायी कार्य होंगे।
विज्ञापन