{"_id":"6af2f2676a701ea40b011e1f","slug":"the-stage-will-be-set-for-bushehr-open-dance-and-voice-of-bushehr-shimla-news-c-178-1-ssml1003-174565-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लवी मेले में 12 नवंबर से सजेगा बुशहर ओपन डांस और वॉयस ऑफ बुशहर का मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लवी मेले में 12 नवंबर से सजेगा बुशहर ओपन डांस और वॉयस ऑफ बुशहर का मंच
विज्ञापन
दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता को मिलेगा 31 हजार रुपये का पुरस्कार
14 नवंबर को होगी विजेताओं की घोषणा, सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देने का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के दौरान इस वर्ष भी बुशहर ओपन डांस और वॉयस ऑफ बुशहर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। बुशहर ओपन डांस प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में 12 नवंबर को प्रतिभागियों को प्रामाणिक एवं पारंपरिक लोकगीतों पर प्रस्तुति देनी होगी। इस चरण के बाद शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया जाएगा। 13 नवंबर को दूसरे चरण में प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति देनी होगी। इसके बाद शीर्ष पांच प्रतिभागी अंतिम चरण में पहुंचेंगे। अंतिम चरण 14 नवंबर को आयोजित होगा। इसमें प्रतिभागियों को निर्णायकों की पसंद के गीतों पर अपनी प्रस्तुति देनी होगी। इसके बाद शीर्ष तीन विजेताओं की घोषणा की जाएगी। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को ऑर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुति देनी अनिवार्य होगी। विजेता प्रतिभागी 14 नवंबर को प्राइम टाइम में अपनी प्रस्तुति देगा। वॉयस ऑफ बुशहर गायन प्रतियोगिता भी तीन चरणों में होगी। पहले चरण में 12 नवंबर को प्रतिभागी अपनी पसंद के गीत प्रस्तुत करेंगे। इसमें से शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन दूसरे चरण के लिए होगा। 13 नवंबर को दूसरे चरण में प्रतिभागियों को लोकगीत प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद शीर्ष पांच प्रतिभागी अंतिम चरण में पहुंचेंगे। 14 नवंबर को होने वाले अंतिम चरण में शीर्ष पांच प्रतिभागियों को निर्णायकों की पसंद के गीत दिए जाएंगे। उनकी प्रस्तुतियों के आधार पर शीर्ष तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागी 14 नवंबर को प्राइम टाइम में अपनी प्रस्तुति देगा। इस प्रतियोगिता में भी सभी प्रतिभागियों को ऑर्केस्ट्रा के साथ गाना होगा। दोनों प्रतियोगिताओं का 12 नवंबर को पहला चरण पूर्वाह्न 11:00 बजे, 13 नवंबर को दूसरा चरण पूर्वाह्न 11:00 बजे और 14 नवंबर को तीसरा एवं अंतिम चरण दोपहर बाद 2:00 बजे आयोजित होगा। लवी मेला कमेटी के सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। क्षेत्र के युवाओं को नृत्य और गायन की प्रतिभा को निखारने में ये प्रतियोगिताएं अहम साबित होंगी।