फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Board of School Education hiked honorarium for paper checking.

जरूर पढ़ें, शिक्षकों से जुड़ी अहम खबर

Fri, 27 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Board of School Education hiked honorarium for paper checking.

प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की बैठक स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा के साथ हुई। संघ के राज्य अध्यक्ष कल्याण भंडारी की अगुवाई में हुई बैठक में संघ की 28 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। मार्च में बोर्ड परीक्षाएं सुचारु रूप से करवाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान शिक्षक वर्ग के विभिन्न मानदेयों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया। परीक्षा अधीक्षक को 60 से 90 रुपये, उप अधीक्षक को 40 से 60 रुपये, विषय व्यवस्था (पेपर सेटर) को 600 से 900 रुपये, सह जांचकर्ता को 60 पैसे से 90 पैसे और पेपर मूल्यांकन की राशि 6.50 से 9 रुपये प्रति पेपर के हिसाब से बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


प्रेस सचिव प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि पेपर निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों के जलपान का निर्धारण किया जाएगा। पाठशालाओं में परीक्षा संचालन के लिए कर्मचारी प्रभारी को भी मानदेय निर्धारित करने के लिए भी बोर्ड अध्यक्ष ने आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बोर्ड परीक्षा कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना में बीमा राशि में बढ़ोतरी करके इसे अब 2.50 से 5 लाख कर दिया गया है। आगामी सत्र में विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षाओं का संचालन शिक्षा बोर्ड करेगा।


बैठक में राज्य अध्यक्ष कल्याण भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष डा. अश्वनी, राज्य सचिव सुरेंद्र सकलानी, प्रेस सचिव भोला दत्त कश्यप, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश सैनी, विनोद बन्याल, रामलाल शर्मा, वित्त सचिव मनोज धीमान, ऊना जिला प्रधान विकास रत्न, कांगड़ा के प्रधान विजय शर्मा, मुख्य संरक्षक जिला सोलन डा. प्रमोद पठानिया, विजय शर्मा और महासचिव चंद्र देव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed