फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal bjp karyasamiti baithak in shimla and Himachal Pradesh BJP vidhayak dal baithak on 26 November in peterhoff shimla

हिमाचल: हार पर मंथन के लिए शिमला में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक 24 को

Mon, 22 Nov 2021 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Nov 2021 07:17 PM IST
सार

पहले दिन 24 नवंबर को भाजपा के कोर ग्रुप की प्रमुख बैठक है, जो हार की चर्चा पर केंद्रित होगी। 25 और 26 नवंबर को विस्तारित कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसमें आगामी रणनीति पर मंत्रणा होगी। 

विज्ञापन
Himachal bjp karyasamiti baithak in shimla and Himachal Pradesh BJP vidhayak dal baithak on 26 November in peterhoff shimla
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उपचुनावों में हार पर मंथन के लिए हिमाचल भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक 24 नवंबर से पीटरहॉफ शिमला में होगी। इससे पहले प्रदेश भाजपा के कई नेताओं की धुकधुकी बढ़ गई है। बैठकें तीन दिन 24 से 26 नवंबर तक होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह नेताओं से पूछेंगे कि हिमाचल में सत्तासीन होने के बावजूद पार्टी किन कारणों से हारी। हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार और कई अन्य प्रमुख प्रादेशिक नेता बैठक में भाग लेंगे। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप करेंगे। 

विज्ञापन


बैठक में मंथन के बाद रिपोर्ट बनेगी। इसे सौदान सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को देंगे। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद अगले साल के विधानसभा चुनाव को लक्षित कर बड़े फैसले संभावित हैं। इन निर्णयों में सरकार और संगठन के स्तर पर कई चेहरे नप सकते हैं।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ भाजपा मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा हलकों में उपचुनाव में हारी है। इससे हाईकमान को सही संदेश नहीं गया है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व ने रिपोर्ट तलब की। इन बैठकों में इसी बारे में चर्चा होगी। पहले दिन 24 नवंबर को भाजपा के कोर ग्रुप की प्रमुख बैठक है, जो हार की चर्चा पर केंद्रित होगी। 25 और 26 नवंबर को विस्तारित कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसमें आगामी रणनीति पर मंत्रणा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 को मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 26 नवंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। यह बैठक प्रदेश कार्यसमिति की तीसरे दिन की बैठक के संपन्न होने के बाद सायं छह बजे होगी। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सभी भाजपा विधायकों को सूचित कर दिया है। इसमें भी हार के कारणों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed