फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh: BJP Ten MLA write letter to JP Nadda for action against MP Kishan Kapoor and Ex minister Ravinder Ravi

सांसद कपूर और रवि के खिलाफ कार्रवाई को भाजपा के 10 विधायकों ने नड्डा को भेजा पत्र

Mon, 01 Jun 2020 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Jun 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh: BJP Ten MLA write letter to JP Nadda for action against MP Kishan Kapoor and Ex minister Ravinder Ravi
सांसद किशन कपूर (फाइल फोटो)

कांगड़ा शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सांसद किशन कपूर समेत कुछ भाजपा नेताओं की गुप्त बैठक के बाद सियासी घमासान मच गया है। कांगड़ा और चंबा जिला के 10 भाजपा विधायकों और कुछ पदाधिकारियों ने राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर सांसद किशन कपूर, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, पूर्व विधायक संजय चौधरी, नूरपुर जिला के महामंत्री रणबीर सिंह निक्का, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घनश्याम शर्मा, बलदेव ठाकुर, निर्मल सिंह, डॉ नरेश बरमानी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


संगठनात्मक जिला कांगड़ा के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त, विधायक राकेश पठानिया,  विक्रम जरियाल, अरुण मेहरा, विशाल नैहरिया, मुल्ख राज प्रेमी, अर्जुन सिंह, रीता धीमान, पवन नैयर, जिया लाल, रविंदर धीमान व चंबा जिला के पूर्व अध्यक्ष डीएस ठाकुर, संगठनात्मक जिला कांगड़ा महामंत्री सचिन शर्मा, महामंत्री रमेश बराड़ ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह मांग की है। भाजपा विधायकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी कार्यकर्ता कोरोना महामारी से जनता को बचाने के लिए काम कर रहे हैं वहीं पार्टी के यह बागी नेता अपनी सरकार व संगठन को अस्थिर करने के लिए कांगड़ा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में षड्यंत्र रचने में मस्त हैं।  
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि सांसद किशन कपूर और पूर्व मंत्री रविंदर रवि को एक बार नहीं अनेकों बार पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया। वह तीन-तीन बार प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल भी किए हैं। लेकिन, इसके बावजूद कोरोना की इस संकट की घड़ी में पार्टी के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल बजा कर उन्होंने यह प्रमाणित कर दिया है कि वो पार्टी की विचारधारा से नहीं बल्कि स्वार्थ की भावना से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों ने कहा कि कि इन बागी नेताओं ने किस-किस नेता को फोन द्वारा बैठक में आने के लिए दबाव डाला, उसकी भी सारी जानकारी नड्डा को भेज दी गई है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि वह इस मुद्दे पर अभी कोई भी कमेंट नहीं करेंगे। भाजपा विधायकों की ओर से जेपी नड्डा को लिखे पत्र पर सांसद किशन कपूर ने कहा कि लोगों और पार्टी के लोगों से मिलना अनुशासनहीनता नहीं बल्कि प्रेस नोट जारी करके इस किस्म की बयानबाजी करना अनुशासहीनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed