फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh assembly elections 2017 counting

विस चुनाव: मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने बनाया ये प्लान

Thu, 30 Nov 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Nov 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh assembly elections 2017 counting

विधानसभा चुनाव-2017 की मतगणना को लेकर प्रदेश चुनाव विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए मतों की गणना 18 दिसंबर को सुबह 8 बजे एकसाथ शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


प्रत्येक मतगणना केंद्री की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 48 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 781 मतगणना टेबल स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 68 आरओ टेबल अलग से स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक मतगणना टेबल पर 3 मतगणना कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इसी तरह 20 प्रतिशत अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था सहित कुल 2815 कर्मचारी मतगणना कार्य को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सबसे पहले पोस्टल मतों और इसके बाद ईवीएम से डाले गए मतों की गणना की जाएगी। मतगणना कार्य के सुचारु निष्पादन को तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 6 और 7 दिसंबर को पूर्वाभ्यास करवाया जाएगा।


यह रिहर्सल शिमला, मंडी तथा धर्मशाला में होगी। कहा कि मतगणना का कार्य संपन्न करवाने को सभी 68 निर्वाचन अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed