फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Agriculture Department Free Plants to Farmers

कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उठाया बड़ा कदम

Tue, 20 Aug 2019 09:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 20 Aug 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Agriculture Department Free Plants to Farmers
फाइल फोटो

कृषि विभाग ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग आत्मा योजना के तहत पशुपालन को भी बढ़ावा दे रहा है। कृषि विभाग किसानों को जो निशुल्क पौधे बांटता था, अब पौधे उन्हीं किसानों को दिए जाएंगे जिनके घर में गाय होगी। विभाग की मानें तो गांवों में भी अब कम लोग पशुपालन करते हैं।

विज्ञापन


इस कारण भी प्राकृतिक खेती में कमी आई है। ऐसे में धीरे-धीरे विभाग बीज भी उन्हीं किसानों को देगा, जिनके घर में गाय होगी। शिमला के 11 ब्लॉकों में पौध वितरण शिविर जल्द लगाया जाएगा। कृषि विभाग उद्यान विभाग से पौधे लेकर किसानों को बांटेगा। 
विज्ञापन


कृषि विभाग की मानें तो देसी गाय का गोबर और गोंत्र हर प्रकार की खेती के लिए फायदेमंद होता है। गाय का गोंत्र मनुष्य के शरीर की सारी बीमारियों के लिए भी कारगर है। पशुपालन और आवारा पशुओं की समस्या से निपटने को भी विभाग यह कदम उठा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मशोबरा से शुरू की जाएगी योजना 
मशोबरा में कृषि विभाग पहला शिविर लगाएगा। मशोबरा ब्लॉक में जिन लोगों के घर में गाय होगी, उनकी जानकारी लेकर विभाग पौधे बांटने का कार्य शुरू करेगा। इसके  अलावा विभाग उन्हें प्राकृतिक खेती के तरीके भी बताएगा। जो पौधे किसानों को दिए जाएंगे, उन्हें लगाने की जानकारी भी दी जाएगी। 


आत्मा परियोजना के निदेशक आरएस कंवर ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से दिशा-निर्देश मिले है कि जिस किसान के घर में देसी गाय होगी, उन किसानों को ही विभाग की ओर से निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed