फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Administrative Services Combined Competitive (Prelims.) Examination-2020, jammer to stop copying

हिमाचल के 133 केंद्रों में होगी एचएएस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, नकल रोकने के लिए जैमर

Sat, 25 Sep 2021 07:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 07:22 PM IST
सार

रविवार को यह परीक्षा प्रदेश के 133 केंद्रों में होगी। एचएएस की परीक्षा पहली बार नेटवर्क जैमर के पहरे में होगी। परीक्षा के दौरान नकल की आशंकाओं पर विराम लगाने के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Administrative Services Combined Competitive (Prelims.) Examination-2020, jammer to stop copying
एचएएस संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2020(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं(एचएएस) संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 की तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को यह परीक्षा प्रदेश के 133 केंद्रों में होगी। एचएएस की परीक्षा पहली बार नेटवर्क जैमर के पहरे में होगी। परीक्षा के दौरान नकल की आशंकाओं पर विराम लगाने के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने यह फैसला लिया है। अभी तक यूपीएससी की परीक्षाओं में ही नेटवर्क जैमर लगाए जाते हैं। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिलेगा। हिमाचल के अभ्यर्थियों पर यह शर्त लागू नहीं होंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ठगी: युवक ने 25 लाख की लॉटरी के लिए गंवा दिए 40 लाख
विज्ञापन


26 सितंबर को प्रदेश के 133 केंद्रों में सुबह और शाम के सत्र में एचएएस की परीक्षा होगी। प्रशासनिक सेवा के 18 पदों के लिए 30625 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र भी लाना होगा। आयोग की अतिरिक्त सचिव सुषमा वत्स ने बताया कि बाहरी राज्यों से एचएएस की परीक्षा देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज या 72 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर या 24 घंटे पुरानी रैट निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। परीक्षा सुबह दस से बारह और दोपहर दो से चार बजे तक दो सत्रों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों में स्टाफ भी नहीं ले जा सकेगा मोबाइल फोन
परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स और मोबाइल फोन ले जाने पर मनाही रहेगी। यह आदेश अभ्यर्थियों के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी देने वाले सभी स्टाफ पर लागू होगा। परीक्षा किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर दस जिलों में होगी। शिमला में 32, सोलन में 14, कांगड़ा-धर्मशाला-पालमपुर में 30, मंडी-सुंदरनगर में 12, कुल्लू में 5, चंबा में 6, ऊना में 9, बिलासपुर में 6, हमीरपुर में दस और नाहन में 9 केंद्र होंगे।

इन 18 पदों के लिए होगी परीक्षा
राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ पद कार्मिक विभाग में भरे जाएंगे। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक का एक पद, गृह विभाग में प्रदेश पुलिस सेवा के 4 पद, ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी के दो पद, राजस्व विभाग में तहसीलदार का एक पद और सहकारिता विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 2 पद भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed