फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cheating: The young man lost 40 lakhs for the lottery of 25 lakhs in baddi himachal

ठगी: युवक ने 25 लाख की लॉटरी के लिए गंवा दिए 40 लाख

Sat, 25 Sep 2021 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 07:06 PM IST
सार

युवक ने बताया कि उसकी 30 लाख की जमीन बिकी थी। उसने सारा पैसा शातिरों में बांट दिया। यहां तक कि 10 लाख रुपये रिश्तेदारों से लेकर चुकाए। 40 लाख रुपये देने के बाद भी और पैसों के लिए शातिरों के फोन आते रहे लेकिन तब तक युवक कंगाल हो चुका था।

विज्ञापन
Cheating: The young man lost 40 lakhs for the lottery of 25 lakhs in baddi himachal
ठगी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के पट्टा नाली पंचायत के एक युवक से लॉटरी के नाम 40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। हैरत इस बात की है कि शातिरों ने युवक को 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर किस्तों में 40 लाख की मोटी राशि ऐंठ ली। जब युवक को ठगी का अहसास हुआ तो इसकी शिकायत बरोटीवाला पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पट्टा नाली पंचायत के नसेरी गांव के 21 वर्षीय युवक कुलदीप को 13 फरवरी को व्हाट्सएप पर मेसेज आया कि उसकी 25 लाख की लॉटरी निकली है। इस दौरान युवक को कहा गया कि लॉटरी का पैसा पाने से पहले उसे 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे। युवक ने यह राशि ऑनलाइन जमा कर दी। इसके बाद टिकट खर्च के नाम पर 30 हजार मांगे।

विज्ञापन


उसने वह भी ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद शातिर ने फीस के नाम पर 16 हजार रुपये मांगे। युवक ने 50 से अधिक बार उसी नंबर पर धनराशि भेजी और 40 लाख रुपये की मोटी राशि लुटा दी। युवक ने अपने साथ हो रहे इस फ्रॉड के बारे में किसी से बात तक नहीं की और लगातार लुटता रहा। युवक ने बताया कि उसकी 30 लाख की जमीन बिकी थी। उसने सारा पैसा शातिरों में बांट दिया। यहां तक कि 10 लाख रुपये रिश्तेदारों से लेकर चुकाए। 40 लाख रुपये देने के बाद भी और पैसों के लिए शातिरों के फोन आते रहे लेकिन तब तक युवक कंगाल हो चुका था। जब पैसा ही समाप्त हो गया, तब जाकर युवक को अकल आई और उसने फोन सुनना बंद कर दिए। जब युवक ने उन्हें बताया कि वे उसके साथ हुए फ्रॉड की शिकायत पुलिस में करेगा तो शातिर उल्टा उसे धमकाने लगे।  
विज्ञापन



पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लोग ऐसे शातिरों के झांसे में न आएं। -नवदीप सिंह, डीएसपी बद्दी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed