फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh 7 houses gutted and 16 families affected after fire broke out in Koti of Shimla

शिमला के कोटखाई में भीषण अग्निकांड, सात घर जलकर राख, 21 परिवार बेघर

Wed, 06 Mar 2019 01:13 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 06 Mar 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh 7 houses gutted and 16 families affected after fire broke out in Koti of Shimla
जिला शिमला के कोटखाई की बगहार पंचायत के कोटी गांव में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे आग से सात घरों के अस्सी कमरे राख हो गए। काष्ठकुणी शैली में बने तीन से छह मंजिला मकानों में रह रहे 21 परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रारंभिक जांच में माना है कि आग रसोई गैस सिलेंडर के लीक होने से लगी। इससे करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया। छत छिन जाने से 21 परिवार गांव के अन्य लोगों के पास ठहरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

गावों से लोग मदद के लिए पहुंचे

Himachal Pradesh 7 houses gutted and 16 families affected after fire broke out in Koti of Shimla

कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी परमजीत सैन ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के अनुसार आग कृष्णा देवी के घर में लगी। उस समय गांव में सभी लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे।

आग की सूचना के बाद कोटखाई और ठियोग से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन लकड़ी के घर होने के कारण आग ने सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक गाय और 21 परिवारों का सारा सामान राख हो गया। 

प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये और राशन-कंबल दिए
सूचना मिलने पर शिमला से एडीएम नरेश ठाकुर और एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। आग से प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि, राशन, कंबल और अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed