फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh 12 year old Ojjas sharma write book on astronomy

12 साल के ओजस में गजब का हुनर, किताब में लिखे खगोल के रहस्य,विदेश से ऑनलाइन आ रहे ऑर्डर

Wed, 09 Jan 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh 12 year old Ojjas sharma write book on astronomy

सात साल की उम्र में जब बच्चा क, ख, ग सीखता है उस समय सपरून का ओजस खगोल विज्ञान के रहस्यों को खोजने में लग गया था। पांच साल बाद आखिर उसने अपनी किताब पूरी कर ली। स्कूल की छुट्टियों में होमवर्क करने के बाद खाली समय में वह अपनी किताब को लिखने में जुट जाता था। 

विज्ञापन


बचपन से ही उसे यह गुण अपने पिता रामानंद शर्मा से मिले जो न्यायालय में रीडर हैं। उन्होंने उसे प्रेरित किया। पांच सालों में उसने 10 हजार शब्दों और 19 चैप्टर की एक किताब ‘क्लीयरिंग दी कोस्मिक मैसेस’ लिख डाली। उसने पूरी किताब कागज पर लिखने के बजाय कंप्यूटर पर टाइप की है। व्हाइट फॉल्कन
विज्ञापन


पब्लिशर्स ने इस किताब को प्रकाशित किया है। आज इस किताब के लिए देश-विदेश से ऑनलाइन ऑर्डर आ रहे हैं। ओजस ने बताया कि शुरुआत में उसने थियोरी लिखने के बारे में सोचा। धीरे-धीरे खगोल शास्त्र से जुडे़ रहस्यों को एकत्रित करना शुरू कर दिया। बाद में इसे किताब का रूप दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब, आयरलैंड से आए ऑर्डर, अब कराएंगे पेटेंट

Himachal Pradesh 12 year old Ojjas sharma write book on astronomy

ओजस ने बताया कि इस किताब में बच्चों को खगोल से संबंधी लॉजिक मिलेंगे। सोलन के शूलिनी विश्वविद्यालय ने थियोरी से प्रभावित होकर सम्मानित किया और फैलोशिप दी। इसकी कीमत अभी तय होना बाकी है। सोलन के सेंट ल्यूकस स्कूल के छात्र ओजस हिमाचल के सबसे कम उम्र के लेखक के रूप में उभरे हैं।


पंजाब, आयरलैंड से आए ऑर्डर, अब कराएंगे पेटेंट
ओजस ने बताया कि उसकी छपी किताब को लेकर सोलन ही नहीं बल्कि पंजाब, आयरलैंड और अन्य राज्यों से भी खरीदने के लिए आर्डर आए हैं। लोग किताब को पसंद कर रहे हैं। अभी तक 20 के करीब ऑर्डर आ चुके हैं।

खास बात यह है कि अब ओजस का मकसद अपनी थियोरी और समार्ट फोन के डिजाइन को पेटेंट करवाना है। इसके लिए उन्होंने विवो कंपनी से संपर्क साधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed