फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Policy for computer teachers

इस दिन कंप्यूटर शिक्षकों को तोहफा दे सकती है प्रदेश सरकार

Tue, 22 Aug 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Aug 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
Himachal Policy for computer teachers

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त 1500 से अधिक कंप्यूटर शिक्षकों को सरकार 26 अगस्त को बड़ा तोहफा दे सकती है। कैबिनेट से कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर लिए फैसले के बाद शासन ने नीति बनाने का पत्र उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में संभावित है कि जल्द शिक्षकों के लिए नीति की घोषणा हो सकती है। 26 अगस्त को राजधानी शिमला में कंप्यूटर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित करने का फैसला लिया है। ऐसे में संभावित है कि इसी कार्यक्रम में शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री नीति की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन

नीति बनाने का काम शुरू

Himachal Policy for computer teachers
हिमाचल प्रदेश सरकार

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भी कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने का काम शुरू हो गया है। पांच अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने शिक्षकों के लिए नीति बनाने को मंजूरी दी थी। सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद शिक्षकों में अनुबंध पर आने की आस जगी है।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 1500 कंप्यूटर शिक्षक आउटसोर्सिंग पर नियुक्त हैं। शिक्षक बीते कई सालों से सरकार से उन्हें शिक्षा विभाग में मर्ज कर अनुबंध पर लेने की मांग कर रहे हैं।

इन मांगों को लेकर शिक्षक हड़ताल भी कर चुके हैं। चुनावी साल में सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में नीति बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed