फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police will study the security of Atal Rohtang Tunnel for Jawahar Talan

अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा को जवाहर टलन का अध्ययन करेगी हिमाचल पुलिस

Tue, 18 Aug 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal Police will study the security of Atal Rohtang Tunnel for Jawahar Talan
- फोटो : अमर उजाला

आने वाले दिनों में देश के लिए सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण होने वाली 8.8 किलोमीटर लंबी अटल रोहतांग टनल की सुरक्षा को लेकर हिमाचल पुलिस ने कसरत शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने पांच अधिकारियों का बोर्ड गठित किया है, जो टनल की राउंड द क्लॉक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का अध्ययन करेगा। सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले हिमाचल पुलिस का यह बोर्ड जम्मू-कश्मीर के जवाहर टनल (बनिहाल) और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल (चेनानी-नशरी) की सुरक्षा व्यवस्था देखेगा। इसी अध्ययन के आधार पर हिमाचल पुलिस टनल की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करेगी। 

विज्ञापन


अधिकारियों के बोर्ड की अध्यक्षता आईजी सीआईडी सुरक्षा दलजीत कुमार ठाकुर करेंगे। डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन, एसपी कुल्लू गौरव सिंह, एसपी लाहौल-स्पीति राजेश धर्माणी और आईबी का एक प्रतिनिधि सदस्य के तौर पर शामिल किए गए हैं। बोर्ड टनल और हिमाचल के हिस्से के पूरे मनाली-लेह रोड की सुरक्षा को खतरे का असेसमेंट करेगा। इसके अलावा हर दिन पर्यटकों, सामान्य लोगों और सेना के वाहनों के मूवमेंट की प्रतिदिन निगरानी के आधार पर टनल के दोनों ओर दस-दस किलोमीटर के इलाके लिए स्विस एल्प्स, चीन, जपान और पाकिस्तान की तरह ट्रैफिक लोड और उसके संचालन का भी निर्धारण करेगा। बोर्ड 14 सितंबर से पहले अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपेगा। उसके आधार पर ही सुरक्षा का खाका बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सेना के लिए अहम है यह मार्ग
डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि टनल के शुरू होने के बाद मनाली लेह रूट के 46 किलोमीटर कम होने की वजह से लद्दाख में तैनात भारती सेना की सप्लाई और लॉजिस्टिक्स के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा। और लाहौल-स्पीति के अनछुए इलाकों में भी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में इसकी सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed