फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Police: The constable have now raised the demand to increase the ration allowance

हिमाचल पुलिस: सिपाहियों ने अब राशन भत्ता बढ़ाने की उठाई मांग

Fri, 17 Dec 2021 10:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Dec 2021 10:01 PM IST
सार

पुलिस कर्मियों ने मांग पूरी न होने के बीच राशन भत्ता भी बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है। पुलिस कर्मियों को पहले उम्मीद थी कि सरकार विधानसभा के शीत सत्र के दौरान उनके पक्ष में कोई बड़ा एलान करेगी, लेकिन विचार करने के अलावा सरकार की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। 

विज्ञापन
Himachal Police: The constable have now raised the demand to increase the ration allowance
कांस्टेबल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संशोधित पे बैंड आठ साल की बजाय दो साल में देने की मांग पर अड़े पुलिस कर्मियों ने मांग पूरी न होने के बीच राशन भत्ता भी बढ़ाने की मांग शुरू कर दी है। पुलिस कर्मियों को पहले उम्मीद थी कि सरकार विधानसभा के शीत सत्र के दौरान उनके पक्ष में कोई बड़ा एलान करेगी, लेकिन विचार करने के अलावा सरकार की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। उधर, सत्र के दौरान ही प्रदर्शन करने वाले संगठनों की मांगों पर सरकार ने आश्वासन के साथ-साथ अधिसूचनाएं तक जारी कर दीं। ऐसे में अब पुलिस कर्मियों ने फिर से जस्टिस फॉर एचपी पुलिस का अभियान शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिये पुलिस कर्मियों ने सरकार को चेतावनी देना शुरू कर दिया है कि वह मंडी में 27 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम के दौरान परिवारों के जरिये आक्रोश रैली निकालेंगे।

विज्ञापन


बिलासपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने पहले ही सरकार की किरकिरी हो चुकी है। ऐसे में अब सरकार के लिए आक्रोश रैली के एलान से मुश्किलें खड़ी होना तय है। बता दें, पुलिस कर्मी सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए पिछले बीस दिन से पुलिस मेस में खाना नहीं खा रहे हैं। 27 नवंबर को तो वह सैकड़ों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास पर मांग करने पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तब आश्वासन तो दिया था लेकिन तब से अब तक पुलिस कर्मियों के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठा है जिससे पुलिस कर्मियों में भारी असंतोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed