फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police news: Kullu police Special Investigation Unit trapped by Drug peddler

Himachal Police: नशेड़ी के ही जाल में फंस गई एसआईयू, 50 हजार और मोबाइल फोन दिया

Sat, 04 Jun 2022 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Jun 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
himachal police news: Kullu police Special Investigation Unit trapped by Drug peddler
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

नशा तस्कर को पकड़ने के चक्कर में कुल्लू पुलिस की एसआईयू (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) ही नशेड़ी के जाल में फंस गई। आरोपी ने चिट्टा तस्कर को पकड़वाने के नाम पर न केवल पुलिस की विशेष जांच टीम से 50,000 रुपये और एक मोबाइल फोन ऐंठ लिया, बल्कि अदालत में केस दायर कर टीम से फिरौती भी मांग डाली। खुलासा होने पर पुलिस ने भी जाल बिछाकर फिरौती के नाम पर मांगे गए चार लाख की फर्जी डील कर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसआईयू कुल्लू की टीम ने चार लाख की फिरौती मांगने के आरोप में दो लोगों को रंगेहाथ और एक को अन्य जगह से गिरफ्तार किया है। बीते 29 मार्च को सतीश कुमार (25) ने एसआईयू टीम से संपर्क कर कहा कि वह किसी चिट्टा तस्कर को पकड़वाना चाहता है। अगले दिन 30 मई को वह एसआईयू टीम के 50,000 रुपये व एक मोबाईल फोन लेकर गायब हो गया। बाद में पता चला कि वह खुद चिट्टा और अन्य नशों का आदी है।
विज्ञापन


एसआईयू ने युवक के पिता खीम राम से संपर्क कर बताया कि जैसे ही सतीश का पता चले तो इसकी जानकारी पुलिस को दें, लेकिन खीम राम, सुशील कुमार और सतीश कुमार ने मिलकर एसआईयू के खिलाफ षड्यंत्र रचा और खीम राम ने एसआईयू के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खीम राम और सुशील शर्मा ने पुलिस से सतीश को सामने लाने व याचिका वापस करने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की, जो बाद में चार लाख पर फाइनल हुई। शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र की देखरेख में जाल बिछाया और सुशील कुमार व खीम राम को फिरौती के चार लाख रुपयों सहित रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं, सतीश कुमार पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed