फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Police Havaldar beaten by goons

युवकों ने मचाया हुड़दंग, हवलदार को कमरे में बंद कर पीटा

Mon, 02 Apr 2018 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर बुशहर Updated Mon, 02 Apr 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal Police Havaldar beaten by goons

रामपुर के निजी होटल में चार युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। इन्होंने पुलिस के हवलदार को कमरे में बंद कर दिया और उसकी पिटाई कर डाली। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर का है। युवक सोलन और मंडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक सोलन से किन्नौर घूमने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


रामपुर में होटल में कमरा बुक कर रखा था। देर रात करीब दो बजे युवकों और होटल मालिक के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया। होटल मालिक ने रामपुर पुलिस थाना में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रामपुर थाना से एक हेड कांस्टेबल मौके पर पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बंद कर दिया

Himachal Police Havaldar beaten by goons

हेड कांस्टेबल ने युवकों को शांत करना चाहा। इस पर गुस्साए युवकों ने इसे कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की। होटल में तैनात कर्मियों ने फिर से रामपुर थाने को सूचित किया।

रामपुर थाना से पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और चारों युवकों को पुलिस थाना पहुंचाया। पुलिस ने सोलन निवासी गौतम धवन, सुमित खन्ना, अमित खन्ना और मंडी निवासी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अतिरिक्त थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र लाल ने मामले की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed