फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Police has a zero tolerance policy on drug abuse, corruption and traffic violations.

HP Police: डीजीपी बोले- नशे, भ्रष्टाचार और यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति

Fri, 10 Oct 2025 12:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Oct 2025 12:01 PM IST
सार

तकनीक-आधारित निगरानी, सख्त कानूनी कार्रवाई और व्यापक जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से नशे, भ्रष्टाचार और यातायात उल्लंघन पर अंकुश लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal Police has a zero tolerance policy on drug abuse, corruption and traffic violations.
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग ने नशे, भ्रष्टाचार और यातायात उल्लंघन के मामलों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। तकनीक-आधारित निगरानी, सख्त कानूनी कार्रवाई और व्यापक जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से नशे, भ्रष्टाचार और यातायात उल्लंघन पर अंकुश लगाया जा रहा है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता को पुलिस विभाग की डीजीपी ने मुख्य सचिव को बताई हिमाचल पुलिस की प्राथमिकताएं, चुनौतियां प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए गुरुवार को पुलि स महानिदेशक अशोक तिवारी ने यह बात कही। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का दौरा किया।

विज्ञापन


प्रदेश पुलिस मुख्यालय के बाहर रेड कॉपरेट बिछाकर सलामी के साथ मुख्य सचिव का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में चल रहे सुधारों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और आधुनिकीकरण के प्रयासों की समीक्षा की। डीजीपी अशोक तिवारी ने मुख्य सचिव को पुलिस बल के समक्ष चुनौतियों से भी अवगत करवाया। बताया कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां, सीमित संसाधन, साइबर अपराध और नशा तस्करी से निपटना हिमाचल पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed