फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police constables passing out parade in PTC Daroh

प्रदेश पुलिस को मिले 834 नए आरक्षी, आईजी ने दिलाई शपथ

Fri, 27 Nov 2020 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, डरोह (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, डरोह (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Nov 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
himachal police constables passing out parade in PTC Daroh
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह करवाया गया। इसमें 21वें बैच के 834 आरक्षी पासआउट हुए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह के प्रधानाचार्य आईजी अतुल फुलझेले ने पासआउट होने वाले 834 आरक्षियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


एक वर्ष तक प्रशिक्षु आरक्षियों को आंतरिक और बाहरी विषयों का साइंटिफिक तरीके से प्रशिक्षण दिया गया है। आंतरिक और बाहरी विषयों के प्रशिक्षण के अलावा इन्हें कानून के हर उस पहलू का बारीकी से अध्ययन करवाया गया है। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर मनन चौधरी ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरटीसी जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं मास पीटी भी करवाई गई।
विज्ञापन



कमांडों दस्ते ने भी करतब दिखाए। 642 पुरुष प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह और 192 महिला प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण द्वितीय भारतीय आरक्षित वाहिनी सकोह में एक जनवरी को आरंभ हुआ था। प्रशिक्षुओं को 11 महीने का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान पास आउट होने वाले प्रशिक्षुओं में से 66 पोस्ट ग्रेजुएट, 446 ग्रेजुएट और 100 को बहु तकनीकी शिक्षा प्राप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशांत कौंडल और रजनी पठानिया आल राउंड बेस्ट
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में पुलिस प्रशिक्षुओं के 21वें दस्ते की परेड के दौरान पुरुष आरक्षी निशांत कौंडल को ऑल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। निशांत कौंडल इंडोर में भी प्रथम रहे। महिला आरक्षी रजनी पठानिया को आल राउंड बेस्ट के साथ साथ आउट डोर में प्रथम स्थान मिला। आउट डोर में पुरुष आरक्षी मनन चौधरी प्रथम रहे जबकि मनन चौधरी ने ही परेड कमांडर का जिम्मा भी संभाला।


इंडोर में महिला आरक्षी सोनाली ने प्रथम स्थान झटका। निखिल शर्मा पुरुष वर्ग में और अंकिता शर्मा महिला वर्ग में रेंज क्लासिफिकेशन में प्रथम रहे। इन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में मनन चौधरी आउट डोर और परेड कमांडर भी रहे। जबकि अर्चना शर्मा वैकल्पिक परेड कमांडर रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed