फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Police constable Bharti Result 2022 shimla Ishant Handa topper in written exam

HP Police Bharti Result 2022: शिमला के इंशात टॉपर, पिछली बार 80 में से 74, इस बार 64 आए सबसे ज्यादा अंक

Mon, 11 Jul 2022 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jul 2022 11:57 AM IST
सार

शिमला के इशांत हांडा 80 में से 64 अंक हासिल कर ओवरआल टॉपर रहे।पिछली बार 80 में से 74 अंक लेने वाला अभ्यर्थी टॉपर था।

विज्ञापन
Himachal Police constable Bharti Result 2022 shimla Ishant Handa topper in written exam
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक मामले के बाद दूसरी बार ली गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी किया गया। 1,334 पदों के लिए 3 जुलाई को 69,405 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। आठ दिन में हिमाचल प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में 12,336 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें शिमला के इशांत हांडा 80 में से 64 अंक हासिल कर ओवरआल टॉपर रहे। पिछली बार 74 अंक लेने वाला अभ्यर्थी टॉपर था।

विज्ञापन


अब जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक आरक्षियों की भर्ती की आगामी प्रक्रिया पूरी करेंगे। पुलिस मुख्यालय की ओर से सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी हो जाएंगे। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 9,629 पुरुष और 2,707 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


गौर हो कि पूर्व में पेपर लीक होने से सबक लेते हुए पुलिस ने इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच 87 केंद्रों में प्रदेश भर में परीक्षा करवाई थी। परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया। इसकी पूरी वीडियोग्राफी तक की गई। पेपर लीक मामले के  122 आरोपी अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी नहीं किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे जिला के टॉपर
जिला    नाम     अंक
शिमला    इशांत    64
मंडी    संत सकलानी    63
सोलन    मनीषा    62
हमीरपुर    मुकेश, अमन    62-62
कुल्लू    मुनीष    61
ऊना    प्रभजोत    61
बिलासपुर    अंकुश    61
चंबा    लेखराज    60
सिरमौर    देविंद्र, दिग्विजय    59-59
लाहौल    निखिल    54
किन्नौर    अभिषेक    49    

6 मई को मामले की जांच के लिए बनी थी एसआईटी
अमर उजाला ने 3 मई को पेपर लीक मामले का खुलासा किया था, जिसके बाद 6 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द कर मामले की जांच के लिए पुलिस की एसआईटी का गठन किया था। इसके बाद पुलिस ने कांगड़ा से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामला उजागर होने के बाद प्रदेश और बाहरी राज्यों से कई आरोपी गिरफ्तार हुए। अब तक इस मामले में 171 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों के खिलाफ तीन चार्जशीट दाखिल
 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तीन चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की हैं। सीआईडी थाना शिमला, पुलिस थाना अर्की और कांगड़ा में गगल पुलिस थाने ने कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अब पुलिस की विशेष जांच टीम ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। 


सीबीआई ने नहीं किया मामला दर्ज
मुख्यमंत्री ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही थी, लेकिन अभी तक सीबीआई ने इसमें मामला दर्ज नहीं किया है। हिमाचल पुलिस की विशेष जांच टीम ही मामले को देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed