{"_id":"62cc1d8415fdf214a911ba80","slug":"himachal-police-constable-bharti-document-verification-from-18th-july-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Police Bharti: 18 से जांचे जाएंगे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Police Bharti: 18 से जांचे जाएंगे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, आदेश जारी
Tue, 12 Jul 2022 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:29 AM IST
सार
अभ्यर्थियों की वेरिफिकेशन 18 जुलाई से होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 9,629 पुरुष और 2,707 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले 12,336 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 18 जुलाई से होगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती बोर्ड ने सोमवार को सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सितंबर में चयनित 1334 अभ्यर्थियों का पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह, कांगड़ा में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
गौर हो कि पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई लिखित परीक्षा दोबारा 3 जुलाई को हुई थी, जिसका गत रविवार को परिणाम घोषित किया गया था। 69,405 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12,336 ने परीक्षा पास की है। अब जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक कांस्टेबल की भर्ती की आगामी प्रक्रिया पूरा करेंगे। लिखित परीक्षा 9,629 पुरुष और 2,707 महिला अभ्यर्थियों ने पास की है।
विज्ञापन
18 जुलाई से पुलिस अधीक्षकों को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करने के लिए कहा गया है। कोशिश रहेगी कि चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण सितंबर से पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में शुरू कर दिया जाए। - अभिषेक त्रिवेदी, एडीजी एवं पुलिस भर्ती परीक्षा बोर्ड चेयरमैन
विज्ञापन