फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Police Caught 3.50 Lakh old Currency at Hamirpur.

नाके पर कार में सवार युवकों से पकड़े गए साढ़े तीन लाख के नोट

Fri, 25 Nov 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
Himachal Police Caught 3.50 Lakh old Currency at Hamirpur.

हिमाचल पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक कार से पुरानी करंसी बरामद की है। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। यहां पुलिस थाना सदर के अंतर्गत पक्का भरो में नाके के दौरान एक गाड़ी से 3.53 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है।

विज्ञापन


इसमें 3.03 लाख रुपये की पुरानी करेंसी है जबकि 50 हजार 100, 50 और 20 रुपये वाली छोटी करेंसी है। पुलिस ने नकदी के साथ कार सवार दोनों युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब पौने 11 बजे एक कार पठानकोट से मंडी की तरफ जा रही थी। कार को पुलिस ने पक्का भरो में नाके के दौरान रोका। तलाशी के दौरान कार से 3.53 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इसमें पुरानी करेंसी 500 और एक हजार रुपये के नोटों का 3.3 लाख रुपये और छोटी करेंसी 10, 20 और 50 के नोटों का 50 हजार रुपये कैश मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने दिया ये बयान, आयकर को सौंपा मामला

Himachal Police Caught 3.50 Lakh old Currency at Hamirpur.

पुलिस ने कार चालक धर्मपाल निवासी ढोलगी मंडी और उसके साथी देवी रूप निवासी ढाबण मंडी को हिरासत में लिया। दोनों युवकों ने बताया कि वे दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं।

पशु बेचने की पेमेंट लेकर ही पठानकोट से वापस मंडी लौट रहे हैं। पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने नाके के दौरान 3.53 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed