फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Players in national wrestling championship in Rajasthan chittorgarh

चितौड़गढ़ में दम दिखाएंगे सूबे के पहलवान, होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर) Updated Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Himachal Players in national wrestling championship in Rajasthan chittorgarh

राजस्थान के चितौड़गढ़ में 27 से 30 सितंबर तक होने वाली अंडर-23 महिला-पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन किया गया। प्रदेश से करीब 110 महिला-पुरुष पहलवान ट्रायल देने पहुंचे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

विज्ञापन


घुमारवीं कॉलेज में प्रदेश कुश्ती संघ ने ट्रायल लिए। चितौड़गढ़ में सीनियर वर्ग में 23 वर्ष तक के पहलवानों के बीच दस भार वर्गों में महिला-पुरुष वर्ष की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश कुमार और संयुक्त सचिव एवं परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव तथा प्रदेश कुश्ती संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश कुश्ती में जूनियर इंडिया टीम के कोच रह चुके योगराज, विवेक ठाकुर तथा प्रिंस पठानिया और राष्ट्रीय पहलवान पवन रावत प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान भारत और पंजाब केसरी पहलवान जगदीश चौहान, धवाल अखाड़ा के कोच रूपलाल तथा प्रदेश कुश्ती संघ कार्यकारिणी के सदस्य विशेष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ है चयन

Himachal Players in national wrestling championship in Rajasthan chittorgarh

हिमाचल टीम के पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम में मंडी से लक्की, 59 किग्रा में ऊना के गौरव, 65 किग्रा में ऊना के बलवीर, 70 किग्रा में मंडी के सन्नी, 74 किग्रा में मंडी के धनंजय, 79 किग्रा में मंडी के अक्षय, 86 किग्रा में कांगड़ा के पारस, 92 किग्रा में ऊना के साहिल, 97 किग्रा में मंडी के तेज सिंह, 125 किग्रा में मंडी के मुकेश।

महिला वर्ग में 50 किग्रा बिलासपुर की प्रीति, 53 किग्रा में सोलन की आरती, 55 किग्रा में सोलन की निधि, 57 किग्रा में सोलन की तनु, 59 किग्रा में सोलन की सोनी, 62 किग्रा में हमीरपुर की शिल्पा, 65 किग्रा में सोलन की प्रिया, 68 किग्रा में सोलन की राधा, 72 किग्रा में बिलासपुर की शालू, 76 किग्रा में हमीरपुर की स्वाति का चयन किया गया है।

हिमांश ने तलवारबाजी में जीते दो रजत पदक

Himachal Players in national wrestling championship in Rajasthan chittorgarh

राज्य स्तरीय तलवारबाजी मुकाबले में जिला शिमला के रोहड़ू के हिमांश दत्ता ने दो रजत पदक जीते हैं। इससे पहले स्कूल नेशनल तलवारबाजी मुकाबले में हिमांश हिमाचल की झोली में कांस्य पदक  डाल चुके हैं। अब वे अंडर-17 नेशनल जूनियर तलवारबाजी मुकाबले में हिस्सा लेने 17 सितंबर को ओडिशा जाएंगे।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) पटियाला में पिछले तीन साल से प्रशिक्षण ले रहे हिमांश ने ऊना के मैड़ी स्थित आईटीआई परिसर में राज्य स्तरीय तलवारबाजी मुकाबले में दो रजत पदक जीते हैं। हिमांश ने एक पद व्यक्तिगत इवेंट में जीता है और दूसरा रजत पदक टीम इवेंट में जीता है।

दत्ता ने बताया कि वह अब ओडिशा में 17 सितंबर से होने वाले अंडर-17 जूनियर नेशनल तलवारबाजी मुकाबले में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वे 12 को ओडिशा के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed