{"_id":"557b0210164ac34167fcc876e006447d","slug":"himachal-player-baught-by-football-club-sikkim","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! अब फुटबालर पर बरसने लगा पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह! अब फुटबालर पर बरसने लगा पैसा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 29 May 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट, कबड्डी के बाद अब हिमाचल के फुटबालर पर भी पैसा बरसने लगा है। देश के प्रतिष्ठित शिलांग लजोंग फुटबाल क्लब (सिक्किम) ने रोहड़ू के विशाल कायथ को खरीदा है।
विज्ञापन
20 लाख में चार साल के लिए करार किया गया है। 18 साल के कायथ रोहड़ू के शलावट गांव के रहने वाले हैं। विशाल ने खेल छात्रावास रोहडू में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन
वे भारत की अंडर-19 फुटबाल टीम के सदस्य भी हैं। विशाल का क्लब के साथ चार साल का करार हुआ है। करार के रूप में क्लब विशाल को 20 लाख रुपये की राशि देगा।
विशाल को बीस हजार रुपये प्रति मैच फीस भी दी जाएगी। विशाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहडू (छात्र) में जमा दो कक्षा के छात्र हैं। कोच विक्रम पांटा ने विशाल को बधाई दी है और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करने को कहा है।
विज्ञापन