फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pine needle products at railway station under one station one product scheme

Solan News: स्टेशनों पर मिलेंगे हिमाचल के चीड़ की पत्तियों के उत्पाद, कालका रेलवे स्टेशन पर लगा पहला स्टॉल

Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
सार

चीड़ की पत्तियों से बने उत्पाद बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी खूब भा रहे हैं और खासी बिक्री भी हो रही है।

विज्ञापन
Himachal Pine needle products at railway station under one station one product scheme
कालका रेलवे स्टेशन पर खुला पहला स्टॉल। - फोटो : संवाद

विस्तार

देशभर के रेलवे स्टेशनों में अब हिमाचल में चीड़ की पत्तियों (पाइन नीडल) से निर्मित उत्पाद मिलेंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत हिमाचल के सेल्फ हेल्फ ग्रुप को मंजूरी दी है। महीने में 15 दिनों तक देश के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर पाइन नीडल से बने पदार्थों की ब्रिकी होगी। कालका रेलवे स्टेशन पर पहला स्टॉल खुल चुका है और इसमें उत्पादों की बिक्री शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


इससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को अलग तरह के उत्पाद खरीदने को मिलेंगे। खास बात यह है कि इसे महिला की ओर से संचालित किया जा रहा है। चीड़ की पत्तियों से बने उत्पाद बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी खूब भा रहे हैं और खासी बिक्री भी हो रही है। इससे स्वरोजगार का भी बेहतर उदाहरण कालका स्टेशन पर देखने को मिला है क्योंकि ये वस्तुएं महिला की ओर से स्वयं निर्मित की गई हैं।
विज्ञापन


देशभर में रेलवे स्टेशनों पर भी अब केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की ओर से काफी बदलाव किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों पर स्वरोजगार के तहत उत्पादों को बेचने का मौका भी सरकार दे रही है। इससे पहले रेलवे स्टेशनों पर इस प्रकार की व्यवस्था नहीं थी और न ही महिलाएं स्टेशनों पर पाइन नीडल से बने उत्पाद बेचती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रेलवे बोर्ड ने बेहतर कदम उठाते हुए हिमाचल पाइन नीडल से बने टोकरी, बॉक्स, कटोरी समेत अन्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। कालका रेलवे स्टेशन पर सोलन के धर्मपुर में रहने वाली निशा कालरा की ओर से स्टॉल लगाया गया है। उन्होंने बताया कि एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत मंजूरी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed