फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal pea prices fell due to farmer movement

हिमाचल: किसान आंदोलन से गिरे मटर के दाम

Fri, 26 Mar 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Mar 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Himachal pea prices fell due to farmer movement
सोलन सब्जी मंडी। - फोटो : अमर उजाला

 बाहरी राज्यों में चल रहे किसान आंदोलन का असर सोलन, सिरमौर और शिमला के मटर पर दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार को सब्जी मंडी सोलन में मटर के दाम पांच से आठ रुपये तक गिर गए। पिछले दो दिन से किसानों को मटर का अच्छा दाम मिल रहा था। आंदोलन के कारण मटर को दिल्ली पहुंचाने में परेशानी होने के कारण दाम कम हुए हैं। शुक्रवार को सब्जी मंडी में मटर 25 से 37 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। दो दिन पहले मटर 35 से 45 रुपये तक बिक रहा था। 

विज्ञापन


बाहरी राज्यों में किसान आंदोलन का असर ज्यादा होने के कारण प्रदेश का मटर दिल्ली की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर तक समय पर नहीं पहुंच रहा है। हिमाचल की अधिकतर सब्जियां वहीं सप्लाई होती हैं। इसके चलते किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोलन, मंडी, सिरमौर सहित अन्य जिलों में भी इन दिनों मटर की फसल तैयार है। कृषि उपज मंडी सोलन में बड़ी मात्रा में मटर इन दिनों पहुंच रहा है।
विज्ञापन


यहां से यह मटर दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की मंडियों में भेजा जा रहा है। उधर, सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि कृषि उपज मंडी में स्थानीय और अन्य जिलों से मटर की खेप पहुंच रही है। शुक्रवार को मटर के दामों में थोड़ी गिरावट आई है। इसका कारण किसान आंदोलन भी माना जा रहा है। आने वाले दिनों में मटर के दामों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed