फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Patwari will give daily report on what was done during the day, new system will start from this day

हिमाचल: दिन में क्या किया, पटवारी रोज देंगे रिपोर्ट, इस दिन से शुरू होगी नई व्यवस्था

Fri, 29 Aug 2025 02:19 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Aug 2025 02:19 PM IST
सार

 पटवारियों को अब अपनी दिनचर्या को ऑनलाइन दर्ज करवाना होगा। अगस्त में पायलट आधार पर चला यह प्रोजेक्ट  अब पहली सितंबर से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Himachal: Patwari will give daily report on what was done during the day, new system will start from this day
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पटवारियों को अब अपनी दिनचर्या को ऑनलाइन दर्ज करवाना होगा। अगस्त में पायलट आधार पर चला यह प्रोजेक्ट  अब पहली सितंबर से शुरू हो जाएगा। प्रदेश में इस प्रोजेक्ट को आधी अधूरी तैयार और बिना किसी बुनियादी ढांचे के साथ शुरू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने ई-रोजनामचा और ई-करगुजारी मॉड्यूल को राज्यव्यापी रूप से लागू करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन मॉड्यूल का पायलट प्रोजेक्ट पहली अगस्त, 2025 से पूरे प्रदेश में शुरू किया गया था।

विज्ञापन

पायलट चरण के दौरान प्राप्त सुझावों और समस्याओं को पोर्टल में शामिल करीने के बाद अब इसे पूरी तरह से पहली सितंबर से लागू करने के निर्देश प्रदेश भर के पटवारियों को दिए गए हैं। राजस्व विभाग से जुड़े पटवारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार इस मॉडयूल को शुरू करने में बहुत जल्दबाजी कर रही है, क्योंकि प्रदेश भर के पटवारखानों में पटवारियों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कुछ माह तक उन्हें इंटरनेट खर्च दिया गया, लेकिन अब इसे भी बंद कर दिया गया है। लगभग सभी कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं, जिसके लिए पटवारी अपने मोबाइल का प्रयोग करते हैं। पटवारघरों में ब्रॉडबैंड भी नहीं लग पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के पटवारियों को पहली सितंबर से ई-रोजनामचा और ई-कारगुजारी को ऑनलाइन दर्ज करने को कहा गया है। लेकिन पटवारघरों में आधारभूत ढांचा ही मुहैया नहीं करवाया गया है। अगर बिना किसी आधारभूत सरंचना के यह कार्य थोपा गया तो वे अपने मोबाइल फोन से किए जाने वाले अन्य कार्यों को भी ठप कर देंगे। -सतीश चौधरी, अध्यक्ष पटवार एवं कानूनगो महासंघ, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed