{"_id":"64e86bf87a17ae1f5a0658d3","slug":"himachal-pardesh-former-dgp-ratiram-verma-gave-pension-in-aapda-raahat-kosh-2023-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आपदा राहत कोष के लिए पूर्व डीजीपी पेंशन से हर माह देंगे 10-10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आपदा राहत कोष के लिए पूर्व डीजीपी पेंशन से हर माह देंगे 10-10 हजार
Fri, 25 Aug 2023 02:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:24 PM IST
सार
पूर्व डीजीपी रतिराम वर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को ही उनके बेटे दिवंगत राकेश वर्मा का जन्मदिन है। उन्होंने इस मौके पर ऐसा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सीएम के साथ पूर्व डीजीपी रतिराम वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पुलिस महानिदेशक रतिराम वर्मा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक साल के लिए हर महीने अंशदान देंगे। वह अपनी पेंशन से अगले 12 महीनों के लिए हर माह 10-10 हजार रुपये कटवाएंगे।
विज्ञापन
रतिराम वर्मा ने शुक्रवार को ओक ओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें बताया कि वह इस तरह से मदद करना चाहते हैं। रति राम वर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को ही उनके बेटे दिवंगत राकेश वर्मा का जन्मदिन भी है। उन्होंने इस मौके पर ऐसा करने का निर्णय लिया है। सीएम ने वर्मा के इस योगदान की तारीफ की।
विज्ञापन