{"_id":"62e532110cd06c16be715f15","slug":"himachal-panchayati-raj-institutions-by-elections-the-final-contest-will-be-among-209-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchayat By Elections: हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव में 209 उम्मीदवारों में होगा अंतिम मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchayat By Elections: हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव में 209 उम्मीदवारों में होगा अंतिम मुकाबला
Sat, 30 Jul 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Jul 2022 07:01 PM IST
सार
पंचायतीराज संस्थाओं की 217 सीटों पर उपचुनाव के लिए 465 नामांकन भरे गए। छंटनी में 10 नामांकन रद्द हुए हैं। 105 ने नामांकन वापस लिए। 145 प्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन
पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव में 209 उम्मीदवारों में अंतिम मुकाबला होगा। पंचायतीराज संस्थाओं की 217 सीटों पर उपचुनाव के लिए 465 नामांकन भरे गए। छंटनी में 10 नामांकन रद्द हुए हैं। 105 ने नामांकन वापस लिए। 145 प्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब 209 उम्मीदवारों में ही अंतिम मुकाबला होगा। ये वे सीटें हैं, जहां पंचायत प्रतिनिधियों की मृत्यु या अन्य कारणों से खाली हो गई हैं।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव के लिए मतदान 10 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक करवाया जाएगा। 109 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। इनके अकेले-अकेले आवेदन ही आए हैं। एक जिला परिषद सदस्य, 6 ब्लॉक समिति सदस्य, 14 प्रधान, 17 उपप्रधान और 179 पंचायत वार्ड सदस्य की सीटों के लिए उपचुनाव प्रस्तावित हैं। मालूम रहे कि जिला परिषद वार्ड झाकड़ी में सदस्य की सीट रिक्त होने के बाद यहां उपचुनाव के चलते शहरी क्षेत्रों को छोड़कर पूरे शिमला जिला में आचार संहिता लगी हुई है।
विज्ञापन