फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Palampur Brij Behari Lal Butail will apply for congress ticket

गोकुल के बाद बीबीएल बुटेल भी करेंगे पालमपुर से टिकट को आवेदन

Thu, 05 Oct 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Oct 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
Himachal Palampur Brij Behari Lal Butail will apply for congress ticket

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने पोते गोकुल बुटेल के उनकी ही सीट पालमपुर से आवेदन करने को सहजता से लिया है। छठी बार के कांग्रेस विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि ये स्वतंत्र भारत है, यहां कोई भी टिकट मांग सकता है। क्या किसी ने पोते को हवा दी है?

विज्ञापन


इस पर बुटेल बोले- हवा देने वाले भी होते हैं, मगर गोकुल को चुनाव लड़ने का शौक है। गोकुल के बाद वे खुद भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समक्ष टिकट के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। मंगलवार को स्पीकर बीबीएल बुटेल ने कहा कि वे आठ बार प्रदेश विधानसभा के चुनाव लड़ चुके हैं। केवल दो बार उन्होंने लूज किया है। बाकी छह बार विधायक बने हैं। इस बार भी वे टिकट के लिए आवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन

सातवीं बार चुनाव लड़ेंगे

Himachal Palampur Brij Behari Lal Butail will apply for congress ticket

बुटेल से जब पूछा गया कि क्या अपने सगे भाई कुंज बिहारी लाल बुटेल के पोते गोकुल बुटेल से टिकट आवेदन वापस लेने की बात करेंगे तो उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो इस संबंध में पहले उनसे कोई बात की है और न ही आगे करने की जरूरत महसूस करेंगे।

जहां तक टिकट के लिए आवेदन करने की बात है तो उनका पोता ही क्यों, बेटा भी आवेदन कर सकता है। इसकी सबको स्वतंत्रता है। इतना जरूर है कि वे कांग्रेस का टिकट लेकर सातवीं बार खुद भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री वीरभद्र के आईटी सलाहकार हैं गोकुल
28 साल के गोकुल बुटेल को वर्ष 2012 के चुनाव में ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभाग की कमान दी गई थी। उस वक्त पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह थे।

बृज बिहारी लाल बुटेल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अलग खेमे का नेता माना जाता रहा है। वहीं, गोकुल बुटेल सीएम वीरभद्र सिंह का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं। सीएम ने उन्हें अपना आईटी सलाहकार तक नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed