{"_id":"19b1bab0765127927192b2a121ba6ae3","slug":"himachal-on-2nd-position-in-nation-to-issue-aadhar-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड बनाने में देश में दूसरे स्थान पर हिमाचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड बनाने में देश में दूसरे स्थान पर हिमाचल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनाने में हिमाचल प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सूबे में 111 प्रतिशत लोगों ने आधार कार्ड बनवा लिए हैं। जनसंख्या के आंकड़े 2011 की जनगणना के आधार पर हैं जबकि आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया वास्तविक आबादी पर हो रही है, इसमें 2015 तक की वृद्धि भी शामिल है।
विज्ञापन
इसके चलते ही प्रतिशतता सौ से अधिक है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में रहने वाले 93 प्रतिशत वयस्कों ने स्वेच्छा से विशिष्ट पहचान आधार अपनाया है। दिल्ली 128 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना 111 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर, पंजाब 110 प्रतिशत, केरल और हरियाणा
विज्ञापन
109 प्रतिशत, चंडीगढ़ और सिक्किम 107 प्रतिशत, झारखंड, गोवा और पुंडुचेरी 106 प्रतिशत, त्रिपुरा 105 प्रतिशत, राजस्थान 103 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र 101 प्रतिशत है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 97 प्रतिशत, कर्नाटक और मध्य प्रदेश 96 प्रतिशत, उत्तराखंड 93 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश 91 प्रतिशत, गुजरात 89 प्रतिशत, दमन एवं दियू 82 प्रतिशत और बिहार में 80 प्रतिशत आधार कार्ड बने हैं।
विज्ञापन