फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal not qualified for 26 jan parade on rajpath delhi

राजपथ के लिए लगातार तीसरे साल हिमाचल की झांकी रिजेक्ट

Wed, 20 Jan 2016 01:21 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
himachal not qualified for 26 jan parade on rajpath delhi

राजपथ पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इस बार भी हिमाचली झांकी चयनित नहीं हो पाई है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने हिमाचली धाम पर झांकी को इस बार खारिज कर दिया है। 26 जनवरी 2016 के राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए हिमाचल से चार झांकियां नई दिल्ली भेजी गई थीं। इनमें से शुरुआत में हिमाचली धाम पर झांकी चयनित की गई, लेकिन अंतिम चरण में इसे रद्द कर दिया गया। हिमाचली धाम में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के खानपान दर्शाए गए थे।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस के लिए चार झांकियों को नई दिल्ली भेजा। इनमें से हिमाचली धाम, मंदिर, ठोडा खेल और प्रदेश की वनस्पतियों पर बनी झांकियों को नई दिल्ली भेजा गया। नई दिल्ली में तीन झांकियां तो पहले दौर में ही निरस्त हो गईं।

विज्ञापन

2013 में किन्नौर की झांकी का किया गया था चयन

himachal not qualified for 26 jan parade on rajpath delhi

हालांकि, शुरुआती दौर में हिमाचली धाम पर बनी झांकी का चयन कर लिया गया। रक्षा मंत्रालय ने हिमाचल सरकार को हिमाचली धाम पर बनी झांकी में कुछ संशोधन करने को कहा। बाद में इसे खारिज ही कर दिया गया। हिमाचल की ये झांकी लगातार तीसरे साल खारिज की गई है।

वर्ष 2013 में किन्नौर की झांकी का चयन किया गया था। ये किन्नौर की परंपराओं और स्थापत्य पर थीं। ये राजपथ पर दर्शाई गई थीं। इसके बाद एक भी नई झांकी का चयन नहीं हो पाया है। वर्ष 2014 और 2015 में भी झांकियां खारिज की गईं और अब 26 जनवरी 2016 के लिए प्रस्तावित झांकी भी रद्द हो गई है।

‘शुरुआती दौर में हिमाचली धाम पर झांकी मंजूर हो गई थी, लेकिन आखिर में इसे खारिज कर दिया गया है। इस बार भी हिमाचल की झांकी राजपथ पर नजर नहीं आ पाएगी।’ -अरुण कुमार शर्मा, निदेशक, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की दो बेटियां बनेंगी भारत सरकार की मेहमान

himachal not qualified for 26 jan parade on rajpath delhi

इस 26 जनवरी को दिल्ली की परेड के दौरान भले ही हिमाचल प्रदेश की झांकी का चयन न हुआ हो लेकिन प्रदेश की दो मेधावी छात्राएं जरूर भारत सरकार की मेहमान बनेंगी। प्रदेश के सुंदरनगर की कृतिका शर्मा और शिमला के भट्ठाकुफर की अंकिता शर्मा का चयन देश की उन मेधावी छात्राओं में हुआ है जो इस साल दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड को नजदीक से देख सकेंगी।

दोनों ही छात्राएं दिल्ली में अग्रणी दीर्घाओं में बैठकर इस साल की परेड का लुत्फ उठाएंगी। केंद्र सरकार के आवेदन पर दोनों मेधावी छात्राओं का चयन दिल्ली स्थित परेड देखने के लिए हुआ है। गृह विभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार चयन होने के बाद केंद्रीय

सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर राज्य सरकार ने दोनों का सिक्योरिटी क्लीयरेंस भी केंद्र को भेज दिया है। वहीं, इस साल राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार में हिमाचल के किसी भी युवा का नाम शामिल नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed