फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Water crisis due to low rainfall 708 water supply schemes affected due to less rain

संकट : हिमाचल में अप्रैल माह में ही मई जैसे सूखे के हालात, 708 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Sat, 10 Apr 2021 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Apr 2021 10:36 AM IST
सार

  • सूबे में सैकड़ों पेयजल योजनाएं, प्राकृतिक जलस्रोत प्रभावित, पानी को तरस रहे लोग
  • प्रदेश में वर्तमान में साढ़े नौ हजार स्कीमों से लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा पेयजल

विज्ञापन
Himachal News: Water crisis due to low rainfall 708 water supply schemes affected due to less rain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल से कई क्षेत्रों में सूखे से सैकड़ों पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं और लोग जरूरत के पानी को तरस गए हैं। कई इलाकों में पेयजल स्रोतों का पानी सूख गया है। प्रदेश में वर्तमान में साढ़े नौ हजार स्कीमों से लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में स्रोत सूखने की ऐसी स्थिति मई और जून में गर्मी बढ़ने से पैदा होती थी। बर्फबारी और बारिश कम होने से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों पर मार पड़ी है। इन स्रोतों पर पेयजल के लिए पूरी तरह से आश्रित आबादी को पानी की आपूर्ति के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सूखे से कुल 708 पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई हैं। पचास से अस्सी फीसदी घटे पानी वाली अस्सी पेयजल स्कीमें हैं।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति को न टैंकर लगाए, न नए हैंडपंप स्थापित किए
अभी तक सरकार ने पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर नहीं लगाए हैं और न ही पेयजल संकट से निपटने के लिए कोई नया हैंड पंप स्थापित किया है।

कहां-कितनी पेयजल स्कीमें प्रभावित
जलशक्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुल 708 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। शिमला जोन में 401, मंडी जोन 222, हमीरपुर जोन 12 और  धर्मशाला जोन में 73 पेयजल स्कीमों पर सूखे की मार पड़ी है। जिन योजनाओं में 50 से 75 फीसदी पानी घटा है, उनकी संख्या अस्सी हैं। इनमें  शिमला जोन 45, मंडी जोन 32, हमीरपुर जोन शुन्य और धर्मशाला जोन में तीन स्कीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला जोन में 18, मंडी जोन में 10 और धर्मशाला जोन में कुल 3 पेयजल स्कीमों में 75 फीसदी तक पानी घटा है। इसके अलावा 396 स्कीमों में 25 फीसदी, 201 स्कीमों में 50 फीसदी,  75 फीसदी तक 80, 75 से अधिक 31 पेयजल स्कीमों में पानी घटा है।

जलशक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ नवीन पुरी ने कहा कि 708 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed