{"_id":"6224d38a950db571216994a1","slug":"himachal-news-vaccine-for-hemophilia-patients-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने नियमों में किया बदलाव: हीमोफीलिया मरीजों को अब हर सप्ताह लगेंगे निशुल्क इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने नियमों में किया बदलाव: हीमोफीलिया मरीजों को अब हर सप्ताह लगेंगे निशुल्क इंजेक्शन
Mon, 07 Mar 2022 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:56 AM IST
सार
हीमोफीलिया आनुवंशिक बीमारी है। शरीर के बाहर बहता हुआ खून जमता नहीं है। खून को रोकने के लिए इंजेक्शन के माध्यम से क्लॉटिंग फैक्टर 8 और 9 दिया जाता है। यह इंजेक्शन खून को बहने से रोकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अब हीमोफीलिया मरीजों को हर सप्ताह निशुल्क इंजेक्शन लगेगा ताकि खून को बहने से पहले ही रोका जा सके। मरीजों को राहत देने के लिए प्रदेश सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। अभी मरीजों को उस समय इंजेक्शन दिया जाता है, जब उसे चोट या दुर्घटना के समय खून बहना शुरू होता था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च करेगी। वर्तमान में 158 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जिला कांगड़ा में इस बीमारी के सबसे ज्यादा 38 मरीज हैं। प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में इन मरीजों के लिए चार बिस्तर आरक्षित रखने का फैसला भी लिया है। जिला लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में इस बीमारी के मरीज हैं।
विज्ञापन
यह आनुवंशिक बीमारी है। शरीर के बाहर बहता हुआ खून जमता नहीं है। खून को रोकने के लिए इंजेक्शन के माध्यम से क्लॉटिंग फैक्टर 8 और 9 दिया जाता है। यह इंजेक्शन खून को बहने से रोकता है। इस इंजेक्शन की कीमत 6 हजार रुपये है लेकिन यह निशुल्क लगाया जाएगा। एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि सरकार ने नियमों में संशोधन किया है। अब मरीजों को हर सप्ताह यह इंजेक्शन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
किस जिले में कितने मरीज
कांगड़ा 38
मंडी 34
सोलन 24
शिमला 22
चंबा 10
सिरमौर 10
हमीरपुर 09
बिलासपुर 06
ऊना 05