फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Two mazdoor killed after iron bars fell on them

सरिया उद्योग में गर्म लोहा गिरने से दो की मौत, चार कामगार घायल

Fri, 09 Apr 2021 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Apr 2021 08:27 PM IST
सार

  • ढाणा में गुरुवार रात हुआ हादसा, तीन घायल नालागढ़, एक पीजीआई में भर्ती
  • कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज, एक मृतक और एक घायल की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
Himachal News: Two mazdoor killed after iron bars fell on them
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालागढ़ के ढाणा स्थित एक सरिया उद्योग में गर्म लोहा गिरने से दो कामगारों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह झुलस गए। यह हादसा वीरवार रात साढ़े 11 बजे हुआ। पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तहसीलदार नालागढ़ ने मौके पर जाकर घायलों को पांच-पांच हजार, जबकि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उद्योग में कामगार लोहा पिघलाने के लिए फरनेस में स्क्रैप डाल रहे थे। अचानक पिघलते स्क्रैप में एक मिट्टी वाला पाइप डलने से फट गया और पिघला हुआ लोहा कामगारों पर गिर गया। इससे नालागढ़ के बसौट गांव के रहने वाले मुख्तयार सिंह (40), बिहार के शिवान जिले की बरहरिया तहसील के कोरीगांव के रंजन (38), चंद्रेश्वर, शंभू, ओमप्रकाश और बिंदलेश बुरी तरह झुलस गए। सभी को नालागढ़ के निजी अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां से मुख्तयार, रंजन और चंद्रेश्वर की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर मुख्तयार और रंजन की मौत हो गई। घायलों में तीन नालागढ़ के अस्पताल और एक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। मौत के बाद मुख्तयार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, पीजीआई रेफर गंभीर घायल चंद्रेश्वर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि टिमको कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed