{"_id":"650459fd9f922272a70d1478","slug":"himachal-news-two-killed-lightning-strike-in-palampur-kangra-himachal-pradesh-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में बिजली गिरने से दादा-पोते की मौत, दोहता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में बिजली गिरने से दादा-पोते की मौत, दोहता घायल
Fri, 15 Sep 2023 09:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 15 Sep 2023 09:52 PM IST
सार
प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर की पंचायत राख के साथ लगती धौलाधार की पहाड़ियों पर शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से दादा-पोते की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर की पंचायत राख के साथ लगती धौलाधार की पहाड़ियों पर शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से दादा-पोते की मौत हो गई। इस घटना में बुजुर्ग का दोहता घायल हो गया है, जो टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में उपचाराधीन है। पुलिस ने घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राख पंचायत के ऊपरी क्षेत्र में करीब आठ किलोमीटर दूर लगती धौलाधार पहाड़ियों के गला नामक स्थान पर शुक्रवार को बिजली गिरी।
विज्ञापन
वहां अपने पशुओं को चराने गए ठाकुर दास (69) और उनका पोता अंकित कुमार (19) पुत्र संतोष कुमार इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, ठाकुर दास का दोहता राहुल (17) भी बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया है। पास में ही डेरे में सोया ठाकुर दास का बेटा हादसे में बाल-बाल बच गया। वहीं, बिजली गिरने से दराटी पंचायत के तीन लोगों की करीब 50 भेड़-बकरियां भी मर गई हैं। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन