{"_id":"5fe484e7467649221524a8b4","slug":"himachal-news-two-killed-as-car-plunges-into-gorge-near-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में क्रिसमस मनाने जा रहे सैलानियों की कार खाई में गिरी, मामी-भांजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में क्रिसमस मनाने जा रहे सैलानियों की कार खाई में गिरी, मामी-भांजी की मौत
Thu, 24 Dec 2020 06:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद से क्रिसमस मनाने के लिए कुल्लू-मनाली जा रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गया है। मृतकों में मामी-भांजी शामिल हैं जबकि गंभीर घायल मामा का उपचार कुल्लू अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार हादसा मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग पर राहला रोपा नामक स्थान पर वीरवार शाम करीब चार बजे हुआ है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान कोमल (28), पत्नी नितीश शर्मा, निवासी नजदीक दुर्गा मंदिर एनआईटी एनए हाउस नंबर 1889 जवाहर कालोनी एयरफोर्स रोड फरीदाबाद और इपशिता (12) के रूप में हुई है। इपशिता घायल नितीश शर्मा (30) की भांजी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
घटना की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये लोग हरियाणा के फरीदाबाद से कुल्लू-मनाली घूमने जा रहे थे। मंडी से उन्होंने वाया कटौला कुल्लू का रास्ता पकड़ा। राहला के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन